April 26, 2025
Stray dogs fatally attacked the child

आवारा कुत्तों ने किया बच्चे पर जानलेवा हमला। क्या इसे प्रशासन और अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा कहा जा सकता है?

बेलगाम शहर के आजम नगर मे आवारा कुत्तों द्वारा एक मासूम बच्चे पर हमला करने की घटना सामने आई है। ज़ख्मी बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मे भर्ती किया गया है। बच्चा बुरी तरह घायल है। सर और शरीर के दूसरे हिस्सों मे कुत्तों के दाँतों के निशान नज़र आरहे है। 8 साल के ज़ख्मी बच्चे का नाम अर्कान रियाज़ अत्तार है। बच्चा खेलते खेलते जब घर से बाहर आया तब वहाँ मौजूद करीब 8 से 10 कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला किया। इस हादसे से लोगों मे खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है। नाराज़ लोगों मे से महा नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाने पर भी सोच विचार किया जा रहा है।

शहर के कई इलाखों मे इस तरह के हादसे पेश आरहे है। कई लोगों ने इसकी प्रशासन से शिकायत भी की है। लेकिन प्रशासन इन आवारा कुत्तों पर कारवाई करने को तय्यार नहीं है। क्या इस बच्चे पर हुए हमले को प्रशासन और अधिकारियों की लापरवाही कही जा सकती है?
ऐसे हादसों मे अगर किसी की जान चली जाए तो उसके जिम्मेदार कौन होंगे?। इन हमारे सवालों पर गौर करें।
प्रशासन को चाहिए की कोई मासूम अपनी जान से हाथ धो बैठने से पहले ही आवारा कुत्तों पर कारवाई कर, बेलगाम के लोगों को राहत पहुँचाने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *